प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जो गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य और पोषण को बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई है। यह योजना गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है ताकि मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके। इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2025 के ऑनलाइन फॉर्म, पात्रता, लाभ, और सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना (SUMAN) की नवीनतम जानकारी देंगे।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना क्या है?
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY), जिसे पहले प्रधानमंत्री गर्भवती महिला योजना के नाम से जाना जाता था, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य सुविधाएँ, और आर्थिक सुरक्षा देना है।
- लॉन्च: 1 जनवरी, 2017
- लाभार्थी: अब तक 3.64 करोड़ से अधिक महिलाएँ लाभान्वित।
- लाभ राशि: पहली और दूसरी संतान (लड़की होने पर) के लिए ₹11,000 तक की सहायता।
- लागू क्षेत्र: ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में।
सरकार ने इस योजना को और प्रभावी बनाने के लिए डिजिटल प्रक्रियाओं को और सरल किया है।
प्रधानमंत्री गर्भवती महिला योजना का लाभ कैसे लें
प्रधानमंत्री गर्भवती महिला योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 18 साल से 55 साल के बीच होनी चाहिए, इसके लिए आपको कुछ आवश्यक पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा: जिसमे पहले और दूसरे बच्चे के जन्म पर पर यह राशि मिलेगी जिसमे,
- पहली संतान: ₹5,000 (तीन किश्तों में)
- पहली किश्त: गर्भावस्था पंजीकरण पर ₹1,000
- दूसरी किश्त: छह महीने की गर्भावस्था पर ₹2,000
- तीसरी किश्त: बच्चे के जन्म और टीकाकरण के बाद ₹2,000
- दूसरी संतान (लड़की): ₹6,000 (कुल ₹11,000 तक)
- प्रक्रिया: राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे बैंक खाते में।
- शर्तें: सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए और परिवार की आय 8 लाख से कम होनी चाहिए। प्रधानमंत्री गर्भवती महिला योजना हर राज्य में लागू है, जैसे यूपी गर्भवती महिला योजना और महाराष्ट्र गर्भवती महिला योजना। लाभ सीधे बैंक खाते में डीबीटी के जरिए मिलता है।
- पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाएं आयु 19 वर्ष से अधिक होनी चाहिए गर्भावस्था का पंजीकरण आंगनवाड़ी केंद्र या सरकारी अस्पताल में होना चाहिए BPL या APL श्रेणी की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं
प्रधानमंत्री गर्भवती महिला योजना के लाभ
- इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- यह राशि किश्तों में दी जाती है:
- पहला बच्चा होने पर 5000 रूपये की धनराशि तीन किस्तों में दी जाती है।
- पहली किश्त: गर्भावस्था के पहले रजिस्ट्रेशन के बाद ₹1,000।
- दूसरी किश्त: गर्भावस्था के छह महीने पूरे होने पर ₹2,000।
- तीसरी किश्त: बच्चे के जन्म के बाद टीकाकरण प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने पर ₹2,000।
- दूसरा बच्चा बेटी होने पर : 6,000 रुपये (कुल 11,000 रुपये तक)।
- यह योजना पहली और दूसरी बार गर्भवती होने वाली महिलाओं के लिए लागू होती है।
अन्य उपयोगी लेख
सरकारी योजनाएं और सेवाएं
- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना: टूल किट कैसे प्राप्त करें? पूरी जानकारी
- प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- UP सरकारी कर्मचारी वेतन पर्ची डाउनलोड कैसे करें?
प्रधानमंत्री गर्भवती महिला योजना का ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
इस योजना के 90% से ज्यादा लाभार्थी ग्रामीण भारत से हैं। गर्भवती महिला योजना फॉर्म ऑनलाइन भरने की आसान प्रक्रिया ने परिवारों पर आर्थिक बोझ को कम किया है। गर्भवती महिला योजना का लाभ कैसे लें? इसके लिए आप pmmvy.nic.in login पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और गर्भवती महिला योजना फॉर्म pdf डाउनलोड कर सकते हैं।
गर्भवती महिला योजना ऑनलाइन फॉर्म:
गर्भवती महिला योजना ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया आसान है। यहाँ स्टेप्स हैं:
- वेबसाइट पर जाएं: अपने ब्राउज़र में https://pmmvy.wcd.gov.in खोलें।

- लॉगिन: पर क्लिक करें। अभी केवल आशा/आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ही आवेदन कर सकती हैं। आम महिला नजदीकी आशा से संपर्क करें।
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
रजिस्ट्रेशन के लिए:
- नाम डालें: अगर आप खुद लाभार्थी हैं, तो अपना नाम डालें। परिवार का कोई सदस्य आवेदन कर रहा है, तो उसका नाम।
- स्थान चुनें: राज्य, जिला, ग्रामीण/शहरी क्षेत्र, ब्लॉक, और गांव/वार्ड का नाम चुनें।
- रिलेशन: लाभार्थी से संबंध (सेल्फ, पति, माता-पिता आदि) चुनें।
- अकाउंट बनाएं: Create Account पर क्लिक करें।
- अब अपना मोबाइल OTP वेरिफाई करें।
गर्भवती महिला योजना का लाभ कैसे लें: लॉगिन और डैशबोर्ड
- दोबारा लॉगिन करें: होम पेज पर वापस जाएं, “Citizen Login” पर क्लिक करें, मोबाइल नंबर डालें, OTP वेरिफाई करें, कैप्चा भरें, और “Validate” पर क्लिक करें।
- डैशबोर्ड: लॉगिन के बाद डैशबोर्ड खुलेगा, जहां आपका नाम और कई ऑप्शन दिखेंगे।
- डाटा एंट्री: “Data Entry” पर क्लिक करें, फिर “Beneficiary Registration” चुनें।
गर्भवती महिला योजना फॉर्म भरने के लिए जरूरी दस्तावेज
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना फॉर्म ऑनलाइन भरने के लिए ये दस्तावेज चाहिए:
- आधार कार्ड: अनिवार्य।
- पात्रता प्रमाण: ई-श्रम कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड, आय प्रमाण (8 लाख से कम), या आयुष्मान भारत कार्ड।
- ममता कार्ड (MCP): जिसे जच्चा बच्चा कार्ड भी कहा जाता है, गर्भावस्था और टीकाकरण की जानकारी के लिए।
- बच्चे का जन्म प्रमाण: अगर डिलीवरी हो चुकी है।
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना फॉर्म भरने की प्रक्रिया

- पर्सनल डिटेल्स:
- सरकारी कर्मचारी नहीं हैं तो “No” चुनें।
- पहला बच्चा या दूसरी बेटी के लिए आवेदन चुनें।
- जीवित बच्चों की संख्या (0 अगर गर्भावस्था है, 1 अगर जन्म हो चुका है)।
- आधार कार्ड की मौजूदगी में “Yes” चुनें और नियम स्वीकार करें।
- महिला की जानकारी:
- नाम, आधार नंबर, जन्म तिथि, और श्रेणी (SC/ST/OBC/जनरल) डालें।
- मोबाइल नंबर और उसका मालिक (खुद/पति) चुनें।
- पात्रता प्रमाण:
- कोई एक दस्तावेज (ई-श्रम, राशन कार्ड आदि) चुनें।
- उसका नंबर डालें और स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- ममता कार्ड डिटेल्स:
- MCP रजिस्ट्रेशन नंबर और तारीख डालें।
- LMP (Last Menstrual Period) और ANC (चेकअप) डेट डालें (10 महीने से कम उम्र के बच्चे के लिए मान्य)।
- जन्म जानकारी (अगर बच्चा पैदा हो चुका है):
- जन्म तिथि, बच्चों की संख्या (आमतौर पर 1), अस्पताल का नाम, और लिंग चुनें।
- पता और आंगनवाड़ी:
- वर्तमान पता और पिन कोड डालें।
- सही आंगनवाड़ी केंद्र चुनें (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से नंबर कन्फर्म करें)।
- सबमिट: फॉर्म चेक करें और सबमिट करें।
PMMVY आवेदन में आम गलतियाँ और समाधान
PMMVY फॉर्म भरते वक्त कुछ गलतियाँ आम हैं। पहला, गलत आंगनवाड़ी केंद्र – सही केंद्र का नंबर चेक करें। दूसरा, अधूरे दस्तावेज – आधार, ममता कार्ड, और पात्रता प्रमाण पूरा रखें। तीसरा, LMP डेट गलत – बच्चे की उम्र 10 महीने से कम होनी चाहिए। समाधान: आशा/आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से पहले कन्फर्म करें। ये टिप्स लाभार्थियों के अनुभव से हैं। और सरकारी शिकायत प्रक्रिया यहाँ जानें CPGRAMS में शिकायत कैसे दर्ज करें?।
- सही आंगनवाड़ी चुनें: गलत केंद्र चुनने से फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।
- दस्तावेज अपलोड: सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी साफ और सही फॉर्मेट में हों।
- LMP डेट: बच्चे की उम्र 10 महीने से कम होनी चाहिए।
- ऑफलाइन प्रक्रिया: फॉर्म सबमिट करने के बाद दस्तावेजों की कॉपी आंगनवाड़ी में जमा करें।
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना: पेमेंट कैसे मिलेगा?
- फॉर्म सबमिट होने के बाद, यह महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जाता है।
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की जानकारी से मिलान होने पर पेमेंट स्वीकृत होता है।
- 30-45 दिनों में पैसा डीबीटी के जरिए आपके बैंक खाते में आ जाता है।
- स्टेटस चेक करने के लिए डैशबोर्ड में “Track Application” ऑप्शन देखें।
सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना (SUMAN) 2025
सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना (SUMAN) को 2019 में केंद्र सरकार ने शुरू किया था। इसका उद्देश्य 100% सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करना है। 2025 में, इसे PMMVY के साथ एकीकृत रूप से लागू किया जा रहा है।
SUMAN के प्रमुख लाभ:
- गर्भावस्था के दौरान चार मुफ्त स्वास्थ्य जाँच।
- प्रसव के लिए मुफ्त परिवहन सुविधा।
- सरकारी अस्पतालों में मुफ्त प्रसव और C-Section सुविधाएँ।
- नवजात शिशु के लिए मुफ्त टीकाकरण और देखभाल।
पात्रता: सभी गर्भवती महिलाएँ, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की।
आवेदन: नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या सरकारी अस्पताल में संपर्क करें।
1. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY)
- विवरण: यह केंद्र सरकार की एक प्रमुख योजना है, जो पूरे देश में लागू है, जिसमें महाराष्ट्र भी शामिल है। इसके तहत गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को आर्थिक सहायता दी जाती है।
- लाभ: पहली संतान के लिए ₹5,000 (तीन किश्तों में) और दूसरी संतान के लिए ₹6,000 (यदि दूसरी संतान लड़की हो)।
- उद्देश्य: गर्भवती महिलाओं के पोषण और स्वास्थ्य में सुधार करना।
- आवेदन: आंगनवाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य सुविधा केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह योजना भारत के सभी राज्यों में चलायी जाती है, जैसे हरियाणा, पंजाब, महारास्ट्र, यूपी बिहार, राजस्थान आदि।
- लिंक: wcdhry.gov.in

2. महाराष्ट्र में गर्भवती महिलाओं के लिए योजना
महाराष्ट्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इनमें से कुछ प्रमुख योजनाएं निम्नलिखित हैं:
इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना (IGMSY)
- विवरण: यह योजना महाराष्ट्र में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित की जाती है।
- लाभ: गर्भवती महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जो उनके स्वास्थ्य और पोषण के लिए उपयोगी है।
- प्रक्रिया: आवेदन के बाद 5 दिनों के भीतर सहायता प्रदान की जाती है।
- महत्व: यह योजना विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए है।
महिला समृद्धि योजना (Mahila Samridhi Yojana)
- विवरण: यह योजना चर्मकार समुदाय की गर्भवती महिलाओं के लिए है।
- लाभ: ₹25,000 से ₹50,000 तक का कम ब्याज (4% वार्षिक) पर ऋण।
- उद्देश्य: आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना और सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करना।
- आवेदन: लेदर इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ महाराष्ट्र (LIDCOM) के जिला कार्यालय से फॉर्म प्राप्त करें।
3. ESI सहायक योजना (Employees’ State Insurance Scheme)
- विवरण: ESI योजना के तहत पंजीकृत श्रमिक महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान विशेष लाभ मिलते हैं।
- लाभ:
- मातृत्व लाभ के रूप में न्यूनतम वेतन के बराबर राशि (प्रसव से पहले और बाद में 12 सप्ताह तक)।
- गर्भपात की स्थिति में 6 सप्ताह का वेतन।
- नसबंदी के लिए 2 सप्ताह का वेतन।
- पात्रता: ESI में पंजीकृत कर्मचारी होना आवश्यक।
- उद्देश्य: श्रमिक महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना।

4. उत्तर प्रदेश में गर्भवती महिला योजना
उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ कंस्ट्रक्शन वर्कर्स (UPBOCW) के तहत कई लाभकारी योजनाएं हैं:
- मातृत्व हितलाभ योजना:
- पुरुष कामगारों को ₹6,000 एकमुश्त।
- महिला श्रमिक को संस्थागत प्रसव पर 3 माह का न्यूनतम वेतन + ₹1,000 चिकित्सा बोनस।
- गर्भपात पर 6 सप्ताह और नसबंदी पर 2 सप्ताह का वेतन।
- शिशु जन्म लाभ:
- पुत्र के जन्म पर ₹20,000 और पुत्री के जन्म पर ₹25,000।
- पहली या दूसरी संतान बालिका होने पर ₹25,000 की सावधि जमा।
- जन्म से दिव्यांग बालिका के लिए ₹50,000 की सावधि जमा।
- लिंक: upbocw.in
5. राजस्थान में गर्भवती महिलाओं के लिए योजना
प्रसूति सहायता योजना (Prasuti Sahayata Yojana)
- विवरण: पंजीकृत निर्माण श्रमिक परिवारों की गर्भवती महिलाओं के लिए।
- लाभ: प्रसव के बाद वित्तीय सहायता और जननी सुरक्षा योजना के तहत ₹1,000 अतिरिक्त (यदि लागू न हो)।
- पात्रता: 20 वर्ष से अधिक उम्र की महिला, अधिकतम 2 प्रसव के लिए लाभ।
मां वाउचर योजना
- विवरण: हाल ही में शुरू की गई योजना, जिसमें गर्भवती महिलाओं को मुफ्त सोनोग्राफी की सुविधा।
- लाभ: QR कोड आधारित ई-वाउचर के जरिए सूचीबद्ध केंद्रों पर सोनोग्राफी।
- उद्देश्य: गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य जांच को बढ़ावा देना।
PMMVY के अलावा अन्य गर्भवती महिला योजनाएँ
PMMVY के अलावा भी कई योजनाएँ हैं। 1. जननी सुरक्षा योजना – ग्रामीण महिलाओं को ₹1400, शहरी को ₹1000। 2. मातृत्व लाभ कार्यक्रम – कुछ राज्यों में अतिरिक्त सहायता। 3. ESI योजना – पंजीकृत श्रमिक महिलाओं को वेतन लाभ। ये योजनाएँ स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा देती हैं और लाखों महिलाओं तक पहुँच चुकी हैं।
- जननी सुरक्षा योजना। जननी सुरक्षा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को 1400 रूपये दिए जाते हैं और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को 1000 रूपये मिलते हैं, साथ ही सहायक/प्रेरक: को ग्रामीण क्षेत्रों में –₹350; शहरी क्षेत्रों में –₹200 रूपये दिए जाते हैं, और परिवहन खर्च भी मुफ्त उपलब्ध कराया जाता है।
- मातृत्व लाभ कार्यक्रम। गर्भवती महिलाओं के लिए सरकारी योजना क्या-क्या है?
- इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना (Indira Gandhi Matritva Sahyog Yojana) भी पहले चलायी जाती थी.
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन: आदि
ये भी पढ़ें
- लैपटॉप और PC में हिंदी टाइपिंग कैसे करें? पूरी जानकारी
- Viggle AI का निःशुल्क उपयोग कैसे करें?
- Pixverse AI से निःशुल्क वीडियो बनाने का तरीका
- OpenAI O3 Mini बनाम DeepSeek R1: तुलनात्मक विश्लेषण
- 3D सोशल मीडिया इमेज कैसे बनाएं? पूरी गाइड
गर्भवती महिला योजना से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q 1. गर्भवती महिलाओं के लिए क्या योजना है?
भारत सरकार ने गर्भवती महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना प्रमुख है। जो केंद्र लेवल की योजना है, और दूसरी राज्य स्तर पर चलायी जाती हैं जो सभी राज्यों की अलग अलग होती हैं, जैसे यूपी में मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना इसके तहत मजदूर श्रमिक महिला के बालिका होने पर 25000 रूपये दिए जाते हैं।
Q 2. गर्भवती महिला योजना का लाभ कैसे लें?
जवाब: गर्भवती महिला योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन या आशा/आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के जरिए आवेदन करना होगा। गर्भवती महिला योजना ऑनलाइन फॉर्म भरें, आधार और पात्रता प्रमाण जमा करें, और 30-45 दिनों में पैसा आपके बैंक खाते में आ जाएगा। अधिक जानकारी के लिए pmmvy.wcd.gov.in पर जाएं।
Q 3. गर्भवती महिला योजना फॉर्म PDF कहां से डाउनलोड करें?
जवाब: गर्भवती महिला योजना फॉर्म PDF या गर्भवती महिला योजना फॉर्म PDF हिंदी में डाउनलोड करने के लिए https://pmmvy.wcd.gov.in पर जाएं। वहां से मातृ वंदना योजना फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड करें और जरूरी जानकारी भरकर आंगनवाड़ी में जमा करें।
Q 4. गर्भवती महिलाओं के लिए कौन-कौन सी योजनाएं हैं?
जवाब: गर्भवती महिलाओं के लिए सरकारी योजना क्या-क्या है? इसमें प्रधानमंत्री गर्भवती महिला योजना, जननी सुरक्षा योजना, और मातृत्व लाभ कार्यक्रम शामिल हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए कौन-कौन सी योजनाएं चल रही हैं? इनमें PMMVY सबसे लोकप्रिय है।
निष्कर्ष
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना गर्भवती महिलाओं के लिए एक वरदान है। गर्भवती महिला योजना ऑनलाइन आवेदन से आप आसानी से लाभ ले सकते हैं। चाहे आप गर्भवती महिला योजना फॉर्म ऑनलाइन CG भरें या गर्भवती महिला योजना फॉर्म ऑनलाइन Rajasthan, प्रक्रिया एक जैसी है। आज ही प्रधानमंत्री गर्भवती महिला योजना का लाभ उठाएं और अपने बच्चे के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करें।
प्रधानमंत्री गर्भवती महिला योजना (Pradhan Mantri Garbhwati Mahila Yojana) गर्भवती महिलाओं के लिए एक बेहतरीन योजना है, जो उन्हें वित्तीय और चिकित्सकीय सहायता प्रदान करती है। यदि आप इस योजना के लिए पात्र हैं, तो Pradhan Mantri Garbhwati Mahila Yojana Form Online भरें ऑनलाइन आवेदन करके इसका लाभ उठाएं।
अधिक जानकारी के लिए, आधिकारिक वेबसाइट pmmvy.nic.in पर जाएं या अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र से संपर्क करें।
ये भी पढ़ें
CPGRAMS में शिकायत कैसे दर्ज करें? जानने के लिए क्लिक करें।
उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारी अपनी सैलरी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ उठाने के लिए उपयोगी एआई टूल्स
संबल कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें:
डिजिटल इंडिया के विकास में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका का विश्लेषण। एआई टूल्स से सरकारी योजना जानकारी (हिन्दी):एआई टूल्स की मदद से सरकारी योजनाओं की जानकारी कैसे प्राप्त करें? हिंदी में पढ़ें। ई-श्रम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन:ई-श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप गाइड। झारखंड अबुआ स्वास्थ्य कार्ड:झारखंड अबुआ स्वास्थ्य कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? यहाँ जानें।